नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बृहस्पतिवार को नगर निगम में कार्यभार ग्रहण किया। साथ ही कहा कि अधिकारी हर फोन कॉल का जवाब देंगे और शहर में फीडबैक सिस्टम भी बनाएंगे। कहा कि शहर की स्वच्छता पर विशेष कार्य होगा। 5 नवंबर को देव दीपावली को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। घाटों पर बेहतर साफ सफाई की जाए, घाटों पर लगे सभी स्ट्रीट लाइटें ठीक हों।
नोडल अधिकारियों की ओर से नियमित भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थाओं को ठीक कराएं। साथ ही उन्होंने सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। माॅडल वार्डों में हो रहे कार्यों और जन जागरुकता कार्यक्रमों की जानकारी ली। कहा कि माॅडल वार्डों में प्रभावी रूप से जन जागरुकता का कार्य किया जाए। डोर टू डोर कलेक्शन का कार्य शत प्रतिशत किया जाए।
अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले नागरिकों से संयमित और विनम्रता के साथ मिलें। निर्धारित समय में कार्यों को कराएं। ताकि नगर निगम की छवि अच्छी हो। नगर आयुक्त ने खाली पदों पर तैनाती के लिए शासन को पत्र भेजने को कहा। साथ ही कार्यालयों का निरीक्षण किया। बेतरतीब पत्रावलियों को समेकित कर रखने के निर्देश दिए। दस बजे कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए। कार्यालयों में बेहतर साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।
इसे भी पढ़ें; UP Crime: पूर्वांचल में धर्मांतरण कराने वालों का गिरोह सक्रिय, जनवरी से अबतक 28 मुकदमे; 66 गिरफ्तार