फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: करोड़ों रुपये की ठगी में मुंबई के युवक को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, महाराष्ट्र पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया

Fri, 15 Jul 2022 07:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

धन दूना का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य को एसटीएफ ने शुक्रवार को वाराणसी के मैदागिन से गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
धोखाधड़ी का आरोपी कुलदीप राजन रूंगटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धन दूना का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य को एसटीएफ ने शुक्रवार को वाराणसी के मैदागिन से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने महाराष्ट्र में अपनी फर्जी कंपनियां में निवेश कराने के बहाने लगभग दो हजार निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पकर फरार हो गया था।

विज्ञापन


मुंबई के वसई विरार अंतर्गत भइंदर थाने में मुकदमा दर्ज है। महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लिया। एसटीएफ वाराणसी इकाई के अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के अनुसार मुंबई पुलिस ने संपर्क साधा कि करोड़ों रुपये धोखाधड़ी का आरोपी कुलदीप राजन रूंगटा वाराणसी में है।

इस आधार पर एसटीएफ फील्ड यूनिट के इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने अपनी टीम के संग घेराबंदी की और मैदागिन स्थित स्टैंड के पास से सुबह में कुलदीप को गिरफ्तार किया।  आरोपी भइंदर ईस्ट, न्यू गोल्डेन ईस्ट स्थित सोनम इंद्रप्रस्थ निवासी कुलदीप राजन रूंगटा ने एसटीएफ और वसई विरार पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह अपने परिचित अन्ना गोपाल अमरूते संग मिलकर वर्ष 2018 में तीन प्रोपराइटर कंपनी मीरा भइंदर में खोली।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्थानीय लोगों से 50 हजार से लेकर करोड़ों रुपये तक कंपनी में जमा कराते थे और ग्राहकों को डेढ़ वर्ष में उनके पैसे को दोगुना करने का लालच देते थे। ग्राहकों के जमा हुए पैसे को अपने डिमेट एकाउंट में जमा कर इस पैसे से शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करते थे। इनकी तीनों कंपनियों में लगभग दो हजार से भी अधिक लोगों ने करोड़ों रुपये जमा किये थे।

10 दिन पूर्व अन्ना गोपाल अमरूते के संग अपनी तीनों कंपनियों का ऑफिस और मकान बेचकर फरार हो गया था। एसटीएफ के अनुसार आरोपी को कैंट थाने में दाखिल कराते हुए मुंबई की भइंदर पुलिस पूछताछ कर रही है। ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को पुलिस मुंबई ले जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें