फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: महिला नर्स ने पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के नेवादा की गणेश धाम कॉलोनी निवासी बीएचयू अस्पताल की स्टाफ नर्स सुमन शिखा मेहरा ने पति शशांत गौंड पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, दिसंबर 2022 में जोधपुर कोर्ट में दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। दंपती की तीन साल की बेटी भी है। शशांत मुंबई में टेलीकॉम कंपनी में नौकरी करता है, जबकि सुमन अपनी बेटी और माता-पिता के साथ नेवादा में किराये के मकान में रहकर बीएचयू अस्पताल में काम करती हैं। आरोप है कि 25 मई को आरोपी मुंबई से वाराणसी आया था। बुधवार रात किसी कारणवश सुमन के साथ मारपीट की। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पति पहले भी कई बार उसे प्रताड़ित कर चुका है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी राकेश गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें