फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए किसने कहा, यूपी में पुलिसिंग प्रणाली बेपटरी, हो गया है राजनीतिकरण

Fri, 17 Feb 2017 09:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
भाजपा सरकार में आई तो पुलिस पर राजनैतिक हस्तक्षेप समाप्त होगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत के भाजपा सांसद और मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर सतपाल सिंह ने कहा कि यूपी में पुलिसिंग प्रणाली बेपटरी है। यहां पुलिस का राजनीतिकरण हो गया है। 50 प्रतिशत से अधिक मामलों में थानों में एफआईआर ही दर्ज नहीं की जाती।
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो पुलिस पर राजनैतिक हस्तक्षेप समाप्त होगा। कानून व्यवस्था सुदृढ़ होगी। पुलिस कर्मियों के लिए आवास, आवास भत्ता सहित अन्य सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। 

शुक्रवार को गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया से मुखातिब सतपाल सिंह ने दाउद को भारत लाने के सवाल पर कहा कि वे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। सिमी पर कहा कि राजनैतिक तुष्टिकरण के चलते इसकी स्थापना हुई।
विज्ञापन


देश में यूनिफार्म एजूकेशन की जरूरत है। सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 वर्षों से यूपी की जनता बेहाल है। यहां प्रति व्यक्ति औसत आय में कमी आई है। ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते कोई यहां उद्योग लगाने को तैयार नहीं है।

गन्ना किसानों को 14 दिन में बकाया भुगतान नहीं करने पर 15 प्रतिशत ब्याज देने का स्पष्ट प्रावधान है। लेकिन, किसानों के साथ नाइंसाफी करते हुए सपा सरकार ने एक आदेश पारित कर मिल मालिकों का ब्याज माफ कर दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें