फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में एटीएम से हुई 38 लाख की लूट के आरोपी का पेड़ से लटका मिला शव

Sat, 12 Jan 2019 12:16 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मुंबई में आठ जनवरी को एटीएम से हुई 38 लाख रुपये की लूट के मुख्य आरोपी सुरेंद्र यादव का शव रहस्यमय परिस्थितियों में उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पेड़ से फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन


मादरडीह निवासी सुरेंद्र यादव (38) गुरुवार को अपने बेटे शुभम (17) के साथ हवाई जहाज से घर आने के लिए चला था। उसका शव फंदे से लटकता मिला जबकि उसके बेटे का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरायरहिचंदा गांव के लोग सुबह सोकर उठे तो बस्ती से दूर सड़क किनारे पेड़ से एक युवक का शव फंदे से लटकता दिखा। उसकी शिनाख्त बगल के गांव मादरडीह निवासी सुरेंद्र यादव के रूप में हुई। मुंबई पुलिस गुरुवार की शाम को उसकी तलाश में मुंगराबादशाहपुर आई थी।
विज्ञापन


सुरेंद्र का शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे टुलिंज थाने के प्रभारी आनंद करकरे ने बताया कि सुरेंद्र मुंबई के नालासोपारा में ओला कैब चलाता था। 8 जनवरी की रात 9 बजे उसने अपने तीन साथियों के साथ मुंबई के टुलिंज थाना क्षेत्र में एक्सिस बैंक के एटीएम में पैसा डाल रहे कर्मचारियों को बंधक बनाकर 38 लाख रुपये लूट लिए थे।

लूट में वैगनआर गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था। सीसीटीवी में गाड़ी नंबर ट्रेस होने के बाद मुंबई पुलिस सुरेंद्र के पीछे लग गई। नालासोपार स्थित उसके घर पर छापा मारा तो लूटकांड में प्रयुक्त गाड़ी बरामद हो गई। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर गई तो वहां पर बैग भी मिल गया पर पैसा नदारद था।
Trending Videos
विज्ञापन

दबिश दे रही थी पुलिस

पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। सुरेंद्र के भाई राजेश का कहना है कि सुरेंद्र अपने पुत्र शुभम के साथ मुंबई से कल शाम को जहाज से वाराणसी पहुंचा था। वहां से घर के लिए रवाना हुआ था।

सुबह घर से एक किमी दूर बगल के गांव में पेड़ से फंदे से लटकता उसका शव मिला। शुभम का अभी तक पता नहीं है। मुंबई व मुंगराबादशाहपुर पुलिस पता लगाने में जुटी है कि सुरेंद्र की हत्या की गई या उसने आत्महत्या की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें