बनारस को जल्द ही एक मल्टी हॉस्पिटल की सौगात मिलने वाली है। संत कबीर के नाम पर शिवपुर में दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल के सहयोग से बनने वाले हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर सहित पीजीआई जैसी सुविधाएं होंगी।
शिवपुर रेलवे स्टेशन के पास जमीन ले ली गई है। इसी सप्ताह मैक्स हॉस्पिटल की टीम यहां सर्वे करेगी।
बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आसपास के जिलों से भी लोग शहर आते हैं।
इसी क्रम में शिवपुर में संत कबीर के नाम पर हॉस्पिटल बनाने की कवायद चल रही है।
शुरू में 100 बेड का दो मंजिला अस्पताल होगा।
इसमें इमरजेंसी सेवा, ओपीडी, जांच जैसी सभी सुविधाएं होंगी। कबीरचौरा मूलगादी मठ के महंत विवेक दास ने बताया कि शिवपुर रेलवे स्टेशन के पास जमीन फाइनल है।
मैक्स हॉस्पिटल के चिकित्सकों और अधिकारियों की टीम इसी सप्ताह स्थलीय निरीक्षण करेगी। बाकी औपचारिकता पूरी कर अस्पताल को जल्द मूर्त रूप दिया जाएगा।