फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गरीबों के लिए आज भी देवता है मुख्तार': सांसद अफजाल बोले- जुर्म के सामने नहीं झुकेगा अब्बास; विपक्ष पर तंज

Sat, 04 Jul 2026 06:03 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: घोसी के बीबीपुर में ब्रिगेडियर उस्मान के शहादत दिवस कार्यक्रम में पहुंचे सपा सांसद अफजाल अंसारी ने आरोप लगाया कि उनके भाई मुख्तार अंसारी को जेल में यातनाएं दी गईं और जहर देकर उनकी हत्या की गई। उन्होंने कहा कि जनता आज भी मुख्तार को याद करती है और उन्हें भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
सांसद अफजाल अंसारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: समाजवादी पार्टी के गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी ने दावा किया कि उनके भाई और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की जेल में यातना देने के बाद जहर देकर हत्या की गई। उन्होंने कहा कि जनता सच्चाई जानती है और मुख्तार को कभी भुलाया नहीं जा सकता। अफजाल के इस बयान के बाद एक बार फिर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन


अफजाल अंसारी शुक्रवार को घोसी क्षेत्र के बीबीपुर गांव स्थित ब्रिगेडियर उस्मान के पैतृक आवास पर आयोजित उनकी 78वीं पुण्यतिथि के 'शहादत दिवस' कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके भाई मुख्तार अंसारी को 18 वर्षों तक जेल में रखा गया। इस दौरान उन्हें लगातार प्रताड़ित किया गया और अंत में जहर देकर उनकी हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि यह बात जनता भी जानती है।

विज्ञापन

विपक्ष पर किया सियासी तंज

सांसद ने कहा कि मुख्तार अंसारी को जनता का लगातार समर्थन मिलता रहा। उन्होंने कहा कि मुख्तार ने जेल में रहते हुए भी चुनाव लड़ा और जनता ने उन्हें पांच बार विधायक चुना। उनका कहना था कि मुख्तार का लोगों से गहरा जुड़ाव था और उन्होंने जरूरतमंदों की हरसंभव मदद की। यही वजह है कि आज भी बड़ी संख्या में लोग उन्हें याद करते हैं।

अफजाल अंसारी ने कहा कि जिन लोगों की मदद मुख्तार ने की, वे आज भी उनके प्रति सम्मान का भाव रखते हैं। उन्होंने कहा, 'जो मुख्तार का है, वह मुख्तार का ही रहेगा। सोने में तौल दोगे तब भी वह मुख्तार की ही जय बोलेगा।'

गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उनके परिजनों ने भी समय-समय पर उनकी मौत को लेकर सवाल उठाए हैं। वहीं प्रशासन और सरकार की ओर से पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई और जांच की गई थी। अफजाल अंसारी के ताजा बयान के बाद एक बार फिर यह मामला चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें