Azamgarh News: सोमवार को दोनों मामलो में मुख्तार की पेशी थी। माफिया मुख्तार अंसारी वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुआ। सोमवार को जिले के अधिवक्ता हड़ताल पर थे। जिसके चलते मुख्तार मामले में कोर्ट में कोई काम नहीं हो सका और न्यायाधीश ने हत्या मामले में 20 मार्च तो गैंगस्टर मामले में 21 मार्च की तारीख मुकर्रर किया।
माफिया मुख्तार अंसारी की सोमवार को मजदूर हत्याकांड व गैंगस्टर मामले में आजमगढ़ के एमपीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में पेशी थी। वकीलों के हड़ताल के चलते कोर्ट में कोई काम नहीं हुआ और न्यायाधीश ने दोनों ही मामलों में अगली तारीख सुनवाई के लिए मुकर्रर कर दिया।
विज्ञापन
जिले तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला में सड़क निर्माण ठेके को लेकर विवाद था। जिसे लेकर माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गाे ने ठेकेदार पर जानलेवा हमला किया था। संयोग से ठेकेदार तो बच गया था लेकिन उसके दो मजदूर गोली से घायल हो गए थे, जिसमें एक की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में ठेकेदार ने मुख्तार व उसके लोगों पर तरवां थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इसी मामले में पुलिस ने मुख्तार व उसके लोगों पर गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई किया। दोनों मामला एमपीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में चल रहा है।
सोमवार को दोनों मामलो में मुख्तार की पेशी थी। माफिया मुख्तार अंसारी वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुआ। सोमवार को जिले के अधिवक्ता हड़ताल पर थे। जिसके चलते मुख्तार मामले में कोर्ट में कोई काम नहीं हो सका और न्यायाधीश ने हत्या मामले में 20 मार्च तो गैंगस्टर मामले में 21 मार्च की तारीख मुकर्रर किया।