फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: झोलाछाप के इलाज से मासूम की गई जान, पुलिस ने आरोपी झोलाझाप को लिया हिरासत में 

Sat, 19 Sep 2020 11:56 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

झोलाछाप से इलाज कराने से मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के बेलौझा निवासी चार साल के बच्चे की शुक्रवार रात मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों तथा ग्रामीणों ने शनिवार सुबह क्लीनिक के सामने मासूम का शव रखकर रास्ता जाम कर दिया। पुलिस ने आरोपी झोलाछाप को हिरासत में लेकर क्लीनिक बंद करा दिया।

विज्ञापन


बेलौझा निवासी रंजना सिंह पत्नी स्व. गिरजाशंकर सिंह के चार वर्षीय पुत्र किशन की तबीयत शुक्रवार की शाम को खराब हो गई। परिवार के लोगों ने बच्चे को तरवाडीह बाजार में मौजूद झोलाछाप को दिखाया। मां रंजना का आरोप है कि उन्होंने कहा था कि यदि मामला उसके वश का न हो तो बच्चे को रेफर कर दे, लेकिन उसने कहा कि पेट में मामूली दर्द है, घबराने की कोई बात नहीं है।

परिजनों के अनुसार, झोलाछाप ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया, लेकिन उसकी तबीयत और बिगड़ गई। बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्य उसे लेकर जिला मुख्यालय गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इससे नाराज परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह हलधरपुर थाना क्षेत्र के तरवाडीह बाजार में सुबह सड़क पर बच्चे की लाश रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


सूचना पर करीब दो घंटे बाद एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, सीओ मधुबन के साथ पहुंचे। परिजनों ने आरोपी झोलाछाप की गिरफ्तारी की मांग की। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर क्लिनिक बंद कर दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। किशन दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता गिरजा सिंह की दो वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें