लोहता क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच ताजिये का जुलूस उठा। अलावल मुहल्ले की चांदी वाली ताजिया आकर्षण का केंद्र रहा। हरपालपुर, धमरिया, कन्हई सराय से ताजिया उठाए गए। सभी ताजिया बडी ईदगाह भट्ठी में दफन हुए। कोटवा और मंगलपुर से भी जुलूस उठे। चिरईगांव, पिंडरा, बड़ागांव, हरहुआ, सेवापुरी, आराजीलाइन आदि ब्लाकों में भी आदि इलाकों में जुलूस उठाए गए।
स्वास्थ्य शिविर में दी पानी व दवाएं
जिया क्लब ने पितर कुंडा पर स्वास्थ्य शिविर लगाया। जुलूस में जाने वालों को पानी व अल्पाहार के साथ जिनकी सेहत खराब होने पर उनको दवाएं दी गई। इस मार्ग से 250 से अधिक ताजिया दरगाहे फातमान गया। संचालन समाजसेवी शकील अहमद जादूगर ने किया। सेवा में फजलुर रहमान, इरशाद अंसारी, रब्बानी अंसारी, शमीम अंसारी, हाजी काजू लगे रहे मौजूद रहे।