दिल्ली- हावड़ा रेलवे मार्ग का प्रमुख रेलवे स्टेशन मुगलसराय अब दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जिसमें मुगलसराय स्टेशन का नाम बदला जाना है।
मुगलसराय रेलवे स्टेशन वाराणसी के पास है। पंडित दिन दयाल उपाध्याय जनसंघ के नेता थे। उनके शताब्दी वर्ष के अवसर पर योगी सरकार ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम उन पर रखने का फैसला लिया था।
दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर कई योजना भी वर्तमान में विद्यमान है। रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को गृह मंत्रालय ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है। बता दें कि मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलने को लेकर पहले काफी हंगामा भी हुआ था। मुगलसराय में कई संस्थाओं ने इस बात का विरोध किया था।