फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माओवादियों के झारखंड बंद की घोषणा पर मुगलसराय मंडल में अलर्ट

Sun, 10 Jun 2018 11:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकपा माओवादी नक्सली संगठन ने आज 24 घंटे के लिए झारखंड बंद करने की घोषणा की है। इसको देखते हुए रेलवे मंडल में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। गढ़वा सेक्शन में पड़ने वाले रेलवे स्टेशनों, रेलवे पुलिया और रेल पटरियों की सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं।  
विज्ञापन


पूर्व मध्य रेलवे मुगलसराय मंडल में गढ़वा सेक्शन का बड़ा इलाका झारखंड राज्य में पड़ता है। नक्सलियों ने नौ जून की रात 12 बजे से दस जून की रात 12 बजे तक झारखंड बंद की घोषणा की है। झारखंड में जगह-जगह इसके पोस्टर चस्पा किए गए हैं।

बंद के दौरान नक्सली रेल संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसको देखते हुए आरपीएफ, आरपीएसएफ सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने बताया कि राजधानी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण ट्रेनों में आरपीएफ, आरपीएसएफ को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन, कार्यालयों, रेलवे पुलों की सुरक्षा को लेकर सजग रहने का निर्देश दिया गया है। मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर भी झारखंड की ओर जाने वाली ट्रेनों में संदिग्धों की जांच के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें