आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने बताया कि पॉलीबैग से लेकर बनारसी साड़ी तक विदेश में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। काशी समेत पूर्वांचल के उद्यमियों में कार्य करने की असीमित क्षमता है। बशर्ते कार्यों में विभागीय बाधाएं नहीं आनी चाहिए। पूर्वांचल निर्यातक संघ के अध्यक्ष रघु मेहरा ने बताया कि यूरोपीय देशों में भदोही और काशी में तैयार कालीन का बड़ा कारोबार है। विदेश में कालीन की मांग बहुत है।
खाद्य इकाइयों में पहचान बना रहा बनारस
करखियांव स्थित एग्रो पार्क में खानपान संबंधित इकाइयां है। यहां पारले जी, पेयपदार्थ, ब्रेड, चिप्स, चॉकलेट समेत अन्य ब्रांडेड बोतलबंद पानी का उत्पादन यहां के उद्यमी ही कर रहे हैं। देश की बड़ी कंपनियां भी काशी में निवेश कर रही हैं। एक अलग ही पहचान काशी के उद्यमियों की बन रही है।
जीबीसी की 46 इकाइयां ले रहीं आकार : ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के तहत 46 निवेशक अपनी इकाइयां काशी में स्थापित कर रहे हैं। फूड, होटल, अस्पताल, आबकारी, टेक्सटाइल, चिकित्सा समेत अन्य एमएसएमई इकाइयां जमीन पर आकार लेना शुरू कर दी हैं।