फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडे को अस्पतालों में जांच छुट्टी पर: एक्सरे-अल्ट्रासाउंड नहीं होते, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश फेल; परेशानी

Mon, 27 Jul 2026 01:25 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के सरकारी अस्पतालों में रविवार को पैथोलॉजी, एक्सरे और अल्ट्रासाउंड जैसी जांच सेवाएं बंद रहने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जबकि स्वास्थ्य मंत्री अवकाश के दिन भी 24 घंटे आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दे चुके हैं। मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल में बंद एक्सरे और अल्ट्रासाउंड के गेट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: वाराणसी जिले के सरकारी अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी में रविवार को स्वास्थ्य सुविधाएं मानो छुट्टी पर चली जाती हैं। छुट्टी के दिन ब्लड जांच, एक्सरे और अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं रहतीं। इसके कारण इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को निजी लैब में जांच करानी पड़ती है, जिससे उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। रविवार को की गई पड़ताल में स्वास्थ्य विभाग की यह बड़ी कमी सामने आई।

विज्ञापन


यह स्थिति तब है, जब बीते 18 जुलाई को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने मंडलीय अस्पताल के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक को 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने और हर 15 दिन में इसकी समीक्षा करने के निर्देश दिए थे। जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल, रामनगर एलबीएस अस्पताल समेत जिले के 64 सीएचसी, पीएचसी में यही स्थिति है। 

एक्सरे के लिए निजी लैब का सहारा
मंडलीय अस्पताल में भर्ती मरीजों ने बताया कि रविवार को जरूरत पड़ने पर जांच और एक्सरे के लिए निजी लैब का सहारा लेना पड़ता है। मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार को कुल 80 मरीज पहुंचे। इनमें 12 मरीज चोटिल थे, जिन्हें चिकित्सकों ने एक्सरे कराने के लिए लिखा। बताया गया कि रविवार को अवकाश होने के कारण उनका एक्सरे सोमवार को होगा। 
अवकाश के दिन भी अस्पतालों की इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह सक्रिय रहनी हैं। ऑन-ड्यूटी डॉक्टरों को निर्देश हैं कि वे मरीजों को हर संभव प्राथमिक उपचार दें। जहां तक रविवार को ब्लड टेस्ट, एक्सरे और अल्ट्रासाउंड जैसी नियमित जांचें बंद रहने तथा मरीजों को रेफर किए जाने का सवाल है, तो इस व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। - डॉ. मुकेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में भी रविवार को एमआरआई, अल्ट्रासाउंड बंद
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में रविवार को यदि किसी मरीज को एमआरआई या अल्ट्रासाउंड कराने की जरूरत हो, तो यह संभव नहीं हो पाता। रविवार को ये जांच सेवाएं बंद रहती हैं। यह स्थिति तब है, जब अस्पताल के मुख्य परिसर के साथ-साथ सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भी एमआरआई की सुविधा उपलब्ध है। रविवार को दोनों स्थानों के एमआरआई केंद्रों पर ताला लटका रहा। वहीं, अल्ट्रासाउंड कक्ष का मुख्य प्रवेश द्वार भी बंद रहा। 

रविवार को आयुष्मान भारत का महत्वपूर्ण काउंटर भी बंद मिला। यहां भी पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने बताया कि बीएचयू अस्पताल में दो जगहों पर (अस्पताल, सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक) एमआरआई की व्यवस्था है। रविवार को अगर किसी मरीज को इमरजेंसी में जांच की जरूरत होती है तो ऑनकॉल बुलाकर जांच करवाई जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें