रामनगर बंदरगाह के समीप मिल्कीपुर स्थित तथागत विहार चैरिटेबल ट्रस्ट में चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि फ्रेट विलेज केवल कागजों पर अच्छा लगता है। बोले बंदरगाह के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार किया जा रहा है। बोले जलमार्ग की ढुलाई जनता के साथ छलावा है।
दो सौ परिवार को भूमिहीन व बेघर कर बनने वाला फ्रेट विलेज केवल कागजों पर ही अच्छा लगता है।बंदरगाह के नाम पर करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार किया जा रहा है।गर्मियों में गंगा नदी में जलस्तर कम होने के कारण मिल्कीपुर,नरायणपुर सहित गंगा नदी के किनारे बने पंप कैनाल चलाकर किसानों को पानी उपलब्ध कराया ही नहीं जाता है।
विज्ञापन
ऐसे में इतने कम जलस्तर में जलमार्ग से माल ढूलाई सिर्फ जनता के साथ छलावा ही है।सरकार बिना भ्रष्टाचार की जांच किये जिरो टायलेंस की बात कर रही हैं।उक्त बातें चंदौली के सपा सांसद विरेंद्र सिंह ने कहीं।वें रविवार को रामनगर के राल्हुपुर में बने बंदरगाह के समीप मिल्कीपुर स्थित भूमि पर बात कर रहे थे।
बता दें कि तथागत विहार चैरिटेबल ट्रस्ट(न्यू सारनाथ)के प्रागंण में फ्रेट विलेज के लिए अधिग्रहण किये जाने वाली भूमि व मकानों के खिलाफ सांसद ने आवाज उठाई है। कहा कि फ्रेट विलेज के नाम पर किसानों,मछुआरों व बुनकरों के जीवकोपार्जन का साधन उपजाऊ भूमि व मकानों का अधिग्रहण कर अपने पूंजीपति मित्रों को सौंपने की तैयारी है।
विज्ञापन
इस दौरान सकलडीहा के बिधायक प्रभु नारायण यादव, जिला पंचायत सदस्य अजीत यादव बब्बू,चंद्रशेखर यादव,तथागत विहार चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अमरेश कुशवाहा, विरेंद्र मौर्या, विनय मौर्या सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।