ज्ञानपुर जिले में दो महीने के इंतजार के बाद रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष का ऐलान कर दिया। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश राय ने जोरई स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की। दीपक मिश्रा बीजेपी के दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए गए। जिले में दो महीने से जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चाएं थी। इस बार जिलाध्यक्ष पद के लिए 10 महिलाओं समेत 55 ने नामांकन किया था।