फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद मनोज ने महिला के छुए पैर: पीएमओ में शिकायत लेकर आई थी गीता, बोली- हमारी सुनवाई नहीं हो रही है भैया

Tue, 26 Aug 2025 06:01 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय में सांसद मनोज तिवारी ने लोगों की शिकायते सुनीं। नरिया की निवासी महिला को उन्होंने समस्याओं का समाधान करवाने के लिए आश्वस्त किया है।
विज्ञापन
पीएमओ वाराणसी में गीता से बात करते सांसद मनोज तिवारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: भोजपुरी अभिनेता व गायक के साथ साथ दिल्ली भाजपा के साांसद मनोज तिवारी सोमवार को जवाहर नगर स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय पहुंचे। यहां नरिया क्षेत्र की महिला गीता सड़क बनवाने की समस्या लेकर गई थी। 

विज्ञापन


इसके अलावा सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उन्होंने मनोज तिवारी से गुहार लगाई। गीता ने मनोज तिवारी से कहा कि भैया हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस पर मनोज तिवारी ने वहां मौजूद कार्यालय के जिम्मेदार लोगों से कहा कि गीताजी की समस्या का समाधान करवाइए। 

इसके बाद गीता ने मनोज का और मनोज ने गीता का पैर छुआ। इसी दौरान एक लड़की सुमन ने मनोज के साथ सेल्फी लेने का आग्रह किया। जिसके बाद मनोज ने सहज ही उसके साथ सेल्फी खिंचवाई। कुछ देर बाद सभी लोग अंदर कार्यालय के प्रभारी शिवशरण पाठक से मुलाकात की। एक घंटे तक कार्यालय पर लोगों से भेंट मुलाकात करने के दौरान प्रभु ने उनसे दुर्गाकुंड में गाए गीत की चर्चा की। 
विज्ञापन


इसके बाद एकाएक मनोज अपना नया भजन अपनी मां जब खुश होगी तब दुर्गा माई की दया होगी सुनाया। कुछ देर बाद मनोज लोगों से मिलकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। बता दें कि एक दिन पूर्व मनोज दुर्गाकुंड संगीत समारोह में सिंगापुर से हाजिरी लगाने आएं थे। इस दौरान उन्होंने भोजपुरी भजनों की प्रस्तुति दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें