उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक मां ने अपनी तीन वर्ष के बेटे के साथ जहर खा लिया। इससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव निवासी मनोज कुमार राय की पत्नी रीता उर्फ सुधा(35) ने अपने तीन वर्षीय पुत्र समर उर्फ चिंटू के साथ पारिवारिक कलह के कारण विषाक्त पदार्थ खा लिया। दोनों की तबीयत बिगड़ती देख परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए कछवां के प्राइवेट अस्पताल में ले गए।
यहां दोनों का इलाज चल रहा था। इसी बीच दोपहर में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर थाना प्रभारी कछवां ने फोर्स से साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना का पता चलते ही एसपी सिटी संजय कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मृतका रीता की यह दूसरी शादी थी। मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है।