फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आखिरी बेटी की विदाई के बाद थम गई मां की सांसें, सीने में दर्द उठने पर गिरीं; शादी वाले घर में मचा कोहराम

Thu, 14 May 2026 07:56 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: यूपी के गाजीपुर जिले में महिला की माैत के बाद महुली बांध गांव में मातम मच गया। बेटी की विदाई से घंटों पहले से उसकी मां रो रही थी। खुशबू अपनी मां मालती की लाडली थी। डोली उठते ही घर में खुशियों की जगह कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मालती देवी की फाइल फोटो और रिश्तेदार महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: गाजीपुर के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के महुली बांध गांव में गुरुवार की सुबह एक मार्मिक घटना ने सभी की आंखें नम कर दीं। जिस आंगन में रातभर शादी की खुशियां और मंगलगीत गूंज रहे थे, वहीं आखिरी बेटी की विदाई के कुछ ही देर बाद मां की मौत से मातम पसर गया।

विज्ञापन




समाजसेवी वीरू चौहान ने बताया कि गांव निवासी राम अवतार गोंड की सबसे छोटी पुत्री खुशबू गोंड की शादी बुधवार रात मधुबन से आई बरात के साथ धूमधाम से संपन्न हुई थी। गुरुवार सुबह वैवाहिक रस्मों के बाद खुशबू की विदाई हुई। परिजनों के अनुसार चार बेटियों और एक बेटे में सबसे छोटी खुशबू मां मालती देवी (60) के बेहद करीब थी। बेटी की विदाई के दौरान मालती देवी लगातार रो रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

जैसे ही बेटी की डोली घर से निकली, मालती देवी अचानक सीने में दर्द की शिकायत करते हुए बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजन आनन-फानन में उन्हें स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई।

घटना के बाद शादी वाले घर की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। कुछ देर पहले तक जहां रिश्तेदार विदाई की रस्म निभा रहे थे, वहीं अचानक चीख-पुकार और रोने-बिलखने की आवाजें गूंजने लगीं। गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और परिजनों को ढांढस बंधाने लगे।

समाजसेवी वीरू चौहान ने बताया कि मालती देवी अपनी सबसे छोटी बेटी की शादी को लेकर बेहद उत्साहित थीं, लेकिन विदाई का भावुक क्षण वह सहन नहीं कर सकीं। घटना की सूचना बेटी के ससुराल पक्ष को भी दे दी गई है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें