फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे फेंका मिला मां अन्नपूर्णा का प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्नपूर्णा मंदिर की ओर से देश भर के श्रद्धालुओं को भेजे जाने वाले प्रसाद सड़क किनारे मिलने से श्रद्धालुओं में आक्रोश है। घटना मध्य प्रदेश के मेहरगांव के पास की है। डाक विभाग द्वारा अन्नपूर्णा मंदिर की ओर से भेजे जाने वाले प्रसाद को देखकर श्रद्धालुओं ने इसकी सूचना मंदिर के महंत शंकरपुरी को दी। महंत ने डाक विभाग से जब बारे में पूछा तो अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

अन्नपूर्णा मंदिर का प्रसाद मंदिर की ओर से श्रद्धालुओं को डाक द्वारा भेजा जाता है। प्रसाद में कुमकुम, माता की फोटो व चढ़ा हुआ अन्न होता है। मध्य प्रदेश में इटारसी के मेहरगांव में भारी मात्रा में प्रसाद के पैकेट फेंके मिले, जो डाक विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। महंत शंकरपुरी ने वहां के क्षेत्रीय डाक विभाग अधिकारी से इस बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि जांच होगी और जो भी इसका जिम्मेदार होगा उस पर कार्रवाई तय है। महंत शंकरपुरी ने कहा कि इस तरह की लापरवाही ठीक नहीं। लोगों की आस्था से खिलवाड़ हो रहा है। जांच के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से भी शिकायत की जाएगी। वाराणसी से रोजाना हजारों पैकेट प्रसाद डाक घर के माध्यम से भक्तों को भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें