फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां अन्नपूर्णा: 38 घंटे में 4.75 लाख भक्तों को मिला खजाना, स्वर्णमयी आभा से लिया आशीर्वाद; सुरक्षा दुरुस्त

Mon, 20 Oct 2025 02:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

दीपोत्सव के दाैरान मां अन्नपूर्णा के मंदिर में भक्तों का जुटान लगातार हो रहा है। मंदिर का खजाना प्रसाद के स्वरूप बांटा गया। हर वर्ष इसे पाने के लिए भक्त कतारबद्ध होकर मां का आशीर्वाद और खजाना प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन
मां अन्नपूर्णा का स्वर्णमई शृंगार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: काशीपुराधीश्वरी मां अन्नपूर्णा के दरबार में लगातार दूसरे दिन भी भक्तों की कतार लगी रही। माता के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालु बीती रात से ही कतारबद्ध थे। 48 घंटे में 4.75 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को माता के अन्न-धन का खजाना मिला। तीन से चार घंटे के इंतजार के बाद श्रद्धालुओं को मां के स्वर्णमयी स्वरूप की झलक मिली तो उनके वर्ष भर का इंतजार भी खत्म हो गया। 

विज्ञापन


रविवार को पांच दिवसीय स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए लगी कतार में दूसरे दिन श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। शनिवार की अर्धरात्रि के बाद से ही श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए कतारबद्ध हो गए थे। मंदिर के महंत शंकर पुरी ने पूजन करने के बाद सुबह पांच बजे आम भक्तों के लिए पट खोल दिए। 

Trending Videos

गूंजा मां का जयकारा

प्रथम तल पर विराजित मां के स्वर्ण स्वरूप के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए मंदिर में प्रवेश कर रहे थे। महंत शंकर पुरी ने कहा कि काशी ही नहीं, संपूर्ण जगत का पालन-पोषण माता रानी करती हैं। 

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को माता रानी का आशीर्वाद देने की कामना की। इस दौरान हरिद्वार से आए शिवानंद गिरि, प्रदीप श्रीवास्तव, धीरेंद्र सिंह, राकेश तोमर ने सहयोग किया। 

श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन की व्यवस्था : मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन के लिए सुगम दर्शन की व्यवस्था की गई है। सेवादार श्रद्धालुओं की मदद में लगे हुए हैं। मंदिर प्रबंधक काशी मिश्रा ने बताया कि अत्यधिक भीड़ होने के कारण मंदिर को एक घंटे अधिक समय तक खोला जा रहा है। श्रद्धालु 18 घंटे के जगह माता के 19 घंटे दर्शन कर रहे हैं। मेडिकल कैंप में लोगों को दवाएं दी जा रही है।

अग्रवाल समाज ने बांटे दीये
वाराणसी। श्री काशी अग्रवाल समाज और लहुराबीर व्यवसायी समिति ने रविवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की शुरुआत आजाद पार्क लहुराबीर से की। हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी का नारा लगाते हुए हस्तनिर्मित मिट्टी के दीये वितरित किए गए। 

अग्रवाल समाज के सभापति संतोष अग्रवाल, प्रधानमंत्री डॉ. रचना अग्रवाल, लहुराबीर व्यवसायी समिति के अध्यक्ष रजनीश कन्नौजिया ने स्वदेशी सामान की खरीदारी करने के लिए प्रेरित किया। व्यापारी नेता प्रेम मिश्रा, दिनेश अग्रवाल, राजकिशोर, चंद्र अग्रवाल, अजय तुलस्यान, गोविंद अग्रवाल, भूपेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे। 
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा के साथ महालक्ष्मी पूजा शुरू
युवा अग्रवाल सम्मेलन की ओर से पांच दिवसीय श्रीश्री महालक्ष्मी पूजनोत्सव का शुभारंभ नरकचौदस के दिन रविवार को हुआ। श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज टाउनहाॅल के प्रांगण में पूजन की शुरुआत हुई। इस अवसर पर सर्वप्रथम महाबली हनुमान, माता सरस्वती, श्री महालक्ष्मी, माता काली और भगवान गणेश की प्रतिमाओं का पुष्प से शृंगार किया गया। यजमान विनीत अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल व ध्रुव अग्रवाल, शैफाली अग्रवाल, पं. विकास महाराज के सानिध्य में पांच ब्राह्मणों ने शास्त्रोक्त विधि से देवी देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की और महापूजा संपन्न कराई। 

मुख्य अतिथि आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने पंच प्रतिमाओं का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। स्वागत संस्था के अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, संचालन सुयश अग्रवाल और धन्यवाद ज्ञापन प्रभव गर्ग ने किया। इस अवसर संरक्षक सलिल अग्रवाल, आमोद अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, बृजकमल दास मौजूद रहे। सोमवार को घी के दीये जलाकर पूजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें