फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ने ली मां-बेटे की जान: शोक जताकर एक ही बाइक से लौट रहे थे तीन लोग, हादसे में गई दो की जान; एक घायल

Mon, 22 Jan 2024 02:42 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शिवपुर थाना क्षेत्र के दानूपुर में रिंग रोड पर ट्रैक्टर से बाइक टकराने से हादसा हुआ। बाइक की रफ्तार तेज होने के चलते सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर में इतनी जोरदार टक्कर हुई कि मां-बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि चाची घायल हो गई।
विज्ञापन
road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के दानूपुर में रिंग रोड पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रैक्टर में घुस गई। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चाची गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए दीनदयाल अस्पताल भिजवाया। साथ ही मां-बेटे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सब शोक जताकर लौट रहे थे, तभी रिंग पर हादसा हो गया। तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार थे।

विज्ञापन


चौबेपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर का रहने वाला आनंद उर्फ करिया (22) अपनी मां लालमनि देवी (48) और चाची राधिका (41) को बाइक से लेकर गणेशपुर चाचा मग्घण के घर गया था। अपराह्न लगभग तीन बजे तीनों बाइक से गणेशपुर से फूलपुर स्थित घर के लिए रवाना हो गए। दानूपुर क्षेत्र में एक धर्मकांटा के सामने आनंद की तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आनंद और लालमनि की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राधिका गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गई।

चाचा के घर मौत पर शोक जताने गए थे तीनों
फूलपुर निवासी आनंद उर्फ करिया के चाचा शिवपुर क्षेत्र के गणेशपुर निवासी मग्घड़ के पोते की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। यह सूचना पाकर शोक संवेदना जताने के लिए आनंद, उसकी मां लालमनी देवी और चाची राधिका गणेशपुर आए थे। हादसे की सूचना के बाद फूलपुर से परिजन दीनदयाल अस्पताल पहुंचे। मां-बेटे की मौत से परिजन रो-रोकर कर बेहाल थे। आनंद चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें