फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र : काल बन कर गिरी कच्चे मकान की दीवार, मां-बेटी की दबने से गई जान

Wed, 27 Mar 2019 02:31 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक दर्दनाक हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। कच्चे मकान की दीवार मां-बेटी के लिए काल बन गई। जिले के कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत क्षेत्र के टोला देवतरा में छोटेलाल का परिवार रहता था। छोटेलाल के परिवार में उसकी पत्नी कलावती देवी(30) और दो वर्षीय बेटी थी। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह कलावती घर के बरामदे में बैठ कर अपनी बेटी को खाना खिला रही थी। तभी उसके कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। जिसके नीचे कलावती और उसकी मासूम बेटी दब गई। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में दोनों को दीवार हटा कर निकालने की कोशिश की।

बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, कलावती घायल हो गई थी। कलावती को इलाज के लिए कोन पीएचसी के लिए ले जा रहे थे, तभी रास्ते में कलावती ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें