फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं ये आत्महत्या की कोशिश तो नहीं?: वाराणसी में ट्रेन से कटकर मां-बच्चे की मौत, दर्दनाक हादसे में दो लोग घायल

Sun, 20 Oct 2024 10:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: दर्दनाक हादसे की सूचना पाकर मौके पर बड़ागांव थाना की पुलिस पहुंच गई। लाश को कब्जे में लेने के साथ ही घायलों को अस्पताल भेजा गया। यहां से डॉक्टर ने बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
ट्रेन हादसे में मां-बेटी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के पूरबपुर (बीरापट्टी) में अपलाइन (बीरापट्टी रेलवे स्टेशन से बाबतपुर रेलवे स्टेशन की तरफ) रेलवे ट्रैक पर एक महिला और एक बच्चे की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। एक आदमी और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल थे जिन्हें एंबुलेंस से दीनदयाल भेजा गया, वहां से बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

बताया जा रहा है कि शाम करीब सात बजे स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन पर डेड बॉडी देख उसके बाद पुलिस को सूचना दे दिया। इस दौरान रेलवे लाइन पर एक पुरुष और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल पड़े हुए थे जिनको एंबुलेंस से स्थानीय लोगों ने अस्पताल भिजवाया। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद करीब सवा सात बजे मरुधर एक्सप्रेस पहुंची। उसके बाद मरुधर एक्सप्रेस को वहीं पर रोक दिया गया। खबर लिखे जाने तक मरुधर एक्सप्रेस रुकी हुई है और यात्री परेशान हैं। 

घटनास्थल पर बड़ागांव थाने की पुलिस और बाबतपुर रेलवे स्टेशन की जीआरपी पहुंची हुई है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया जा रहा है। डेड बॉडी लाइन से किनारे करवाने के बाद मरुधर एक्सप्रेस को रवाना करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन

दीनदयाल में पहुंचने के बाद घायल अपना नाम टीटू निवासी नहिया थाना चोलापुर बताया। जो बच्चा घायल है उसका नाम शुभम बताया जा रहा है। यह आत्महत्या है या ट्रेन से गिरकर कटे हैं अभी तक कंफर्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें