फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, तीन राज्यों की पुलिस को थी तलाश

Wed, 24 Oct 2018 07:42 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड पुलिस ने मंगलवार को पांच लाख के इनामी प्रतिबंधित झारखंड जन मुक्ति परिषद के सब जोनल कमांडर गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके चार साथी भाग गए। पकड़े गए नक्सली के कब्जे से पिस्टल, दो कारतूस मिले हैं। उसने बताया कि उसे यूपी के कई जिले में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली थी। 
विज्ञापन


पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के खोहरी गांव के समीप मंगलवार को पांच नक्सली घटना को अंजाम देने जा रहे थे। जानकारी होने पर पुलिस ने  नक्सलियों को घेर लिया और प्रतिबंधित झारखंड जन मुक्ति परिषद के सब जोनल कमांडर गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, उसके चार साथी भाग गए।

पकड़े गए नक्सली पर पांच लाख रुपये का इनाम है और वह हत्या समेत अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। लंबे समय से झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार पुलिस को उसकी तलाश थी। गुड्डू ने कबूल किया कि उसे यूपी में नक्सली संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली थी। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक किरीट राठौड़ ने कहा कि यूपी-झारखंड सीमा पर सुरक्षा चौकस कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें