फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान में अजगरा अव्वल, कैंट फिसड्डी

Thu, 09 Mar 2017 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विकास और बदलाव को युवाओं ने बताया मुद्दा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उम्मीदों के अनुरूप काशी ने मतदान की रेस में अब तक की वोटिंग के अपने आंकड़ों को पीछे छोड़ते हुए बुधवार को नया कीर्तिमान रच दिया। जिले की आठों विधानसभा सीटों पर सुबह सात से शाम पांच बजे तक हुए मतदान में 63.71 फीसदी वोट डाले गए। जो विधानसभा चुनावों के इतिहास में जिले का अब तक का सर्वाधिक मतदान प्रतिशत है। यह पहला मौका है, जब काशी मतदान की रेस में फर्स्ट डिवीजन आई है।   
विज्ञापन

इससे पहले 2012 के विधानसभा चुनाव में 57.35 फीसदी मतदान हुआ था, जो उस समय तक का सर्वाधिक था। जबकि, 2014 के लोकसभा चुनाव में 58.26 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। इस बार सर्वाधिक वोटिंग अजगरा विधानसभा क्षेत्र में हुई। यहां रिकॉर्डतोड़ 68.16 प्रतिशत मतदान हुआ। शिवपुर विधानसभा क्षेत्रों में जमकर वोट बरसे। यहां 67.78 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम 58.29 फीसदी मतदान कैंट विधानसभा क्षेत्र में हुआ। आठों सीटों पर 127 उम्‍मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। 11 मार्च को मतगणना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम योगेश्‍वर राम मिश्रा ने बताया कि वाराणसी में इस बार अब तक सर्वाधिक मतदान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें