एयरपोर्ट पर 11:30 बजे उतरा पहला विमान
बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को कोहरे के कारण विमानों का संचालन प्रभावित हो गया। इस कारण 22 उड़ानें प्रभावित रहीं। कुछ विमान तो 2 से 3 घंटे से भी अधिक देरी से पहुंचे और प्रस्थान किए। एयरपोर्ट पर शुक्रवार को पहला विमान इंडिगो एयरलाइंस का हैदराबाद-वाराणसी का सुबह 11.30 बजे उतर सका। इसके अलावा अकासा एयर की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू की उड़ान निर्धारित समय से 3 घंटे 11 मिनट की देरी से पहुंची।
स्पाइस जेट की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 2 घंटे 33 मिनट, एयर इंडिया की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 51 मिनट, इंडिगो की मुंबई-वाराणसी-मुंबई 1 घंटे 26 मिनट, इंडिगो की कोलकाता-वाराणसी-कोलकाता 30 मिनट, इंडिगो की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू 1 घंटे 19 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह-वाराणसी-शारजाह 44 मिनट, इंडिगो की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 26 मिनट, इंडिगो की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 15 मिनट, स्पाइस जेट की मुंबई-वाराणसी-मुंबई 1 घंटे 28 मिनट और इंडिगो की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली की उड़ान 35 मिनट देरी से पहुंची और प्रस्थान की।