फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरसरि किनारे जुटेंगे सुरों के शिरोमणि, संचालन की कमान अभिनेता अन्नू कपूर के हाथ

Sat, 08 Apr 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
आशा भोसले और जाकिर हुसैन काशी में बांधेंगे समां - फोटो : self
विज्ञापन
वाराणसी के भैंसासुर घाट पर स्वर गंगा के तहत 21 से 23 अप्रैल तक आयोजित संगीत कार्यक्रम में 200 से ज्यादा कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। दो दर्जन से ज्यादा नामीगिरामी कलाकार भी स्वरों का जादू चलाएंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दूसरे दिन काशी के 108 कलाकार एक साथ प्रस्तुति देंगे। तीनों दिन के कार्यक्रम का संचालन की कमान अभिनेता अन्नू कपूर संभालेंगे। बिरजू महाराज की नृत्य नाटिका भी आकर्षण का केंद्र होगी।

कार्यक्रम में शिरकत कर रहीं प्रख्यात गायिका आशा भोसले, हरिहरन, शिवमणि सरीखे बड़े कलाकारों ने आयोजन के प्रचारप्रसार में जुटे हुए हैं। स्वर गंगा से जुड़े उनके वीडियो यू ट्यूब सहित सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
विज्ञापन


यूनेस्को द्वारा वाराणसी को सिटी ऑफ म्यूजिक का सम्मान दिए जाने को उत्सव पूर्वक मनाया जा रहा है। इस दौरान ऐतिहासिक महफिल सजेगी। शाम को कार्यक्रम आगाज होगा, जो आधी रात तक चलेगा। इसकी ग्रांड ओपनिंग की तैयारी है

। यह सेलिब्रेशन 18 अप्रैल से 30 मई तक चलेगा, जिसमें विविध प्रकार के आयोजन होंगे। तीन दिनों का खास आयोजन है। इस दौरान आशा भोसले और राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन

तीन दिनों का ऐसा होगा कार्यक्रम

21 अप्रैल
मोहित चौहान एंड बैंड, शिवमणि, लुइस बैंक्स, विक्रम घोष, निलाद्री कुमार, राशिद खान, गुलाम मुश्तफा खान, शिव कुमार शर्मा, राजन-साजन मिश्र।
22 अप्रैल
रंजीत बारोठ एंड बैंड, सुरेश वाडेकर, भवानी शंकर, गिरधर उडप्पा, पारस नाथ, बिरजू महाराज की डिजाइन की गई नृत्य नाटिका (बिरजू महाराज किसी कारणवश नहीं आ रहे) के माध्मम से देंगे बधाई। इसमें सारे डांस फार्म को एक साथ क्रिएट किया गया है। इसके अलावा पंडित जसराज, एन राजन मोइन नितिन खान आदि शामिल होंगे।
23 अप्रैल
आशा भोसले, गिरजा देवी, हरि प्रसाद चौरसिया, पं अजय चक्रवर्ती, हरिहरन एंड बैंड। बनारस के 108 म्यूजिशियन एक साथ संगीत सरिता बहाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें