फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काल भैरव के दरबार में पहुंचे तीन लाख से अधिक श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में नए साल से पहले ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। रविवार की भोर से देर शाम तक करीब तीन लाख लोगों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। पिछले सप्ताह से दर्शनार्थियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है, जिस कारण काल भैरव मंदिर के आसपास के इलाकों में दिन भर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

काल भैरव मंदिर में रविवार सुबह मंगला आरती के बाद दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह होते होते दर्शन करने वालों की लाइन मंदिर के प्रवेश द्वार से सड़क तक पहुंच गई। दिन चढ़ने के साथ दर्शनार्थियों का सैलाब भी बढ़ता गया। शाम पांच बजे तक काल भैरव मंदिर के अलावा, बीबी हटिया, जतनबर, चौखंभा, राजमंदिर व विशेश्वरगंज तक लोगों की लाइन लगी हुई थी।
इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया कि दर्शन करने आए लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मंदिर परिसर समेत विशेश्वरगंज से कोतवाली थाने तक सड़क और गलियों में बैरिकेडिंग कर सुगम दर्शन की व्यवस्था बनाई गई है। हालांकि दर्शनार्थियों की बढ़ी भीड़ के कारण इलाके में कार, बाइक, टोटो समेत पैदल यात्री भी जाम में फंसे थे।
विज्ञापन

गलियों में ई रिक्शा और बाइक, घरों में कैद स्थानीय लोग
काल भैरव मंदिर में दर्शन करने वालों की भीड़ मैदागिन से राजमंदिर, चौखंभा और विशेश्वरगंज इलाके तक लगी रही। इन क्षेत्रों में ई रिक्शा, ऑटो समेत पैडल रिक्शा के कारण सुबह से रात तक जाम की स्थिति रही। ई रिक्शा वाले सवारी बैठाकर मंदिर तक जाने के लिए गलियों में घुस जा रहे हैं। जिस कारण गलियों में जाम लग जा रहा है, आलम यह है कि गलियों में ई रिक्शा और बाइक खड़ी रह रही है और पक्के महाल के लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन के द्वारा मंदिर क्षेत्र में सवारी गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें