वाराणसी। शीतलहर और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए नगर निगम की ओर से अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के आदेश पर रविवार को 412 प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाए गए। प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख बाजारों, रैन बसेरों, झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर की गई। नागरिकों से भी अपील की गई है कि यदि किसी क्षेत्र में अलाव की आवश्यकता हो तो नगर निगम के संबंधित जोन कार्यालय अथवा कंट्रोल रूम को सूचित करें। नगर निगम ने ठंड से बचाव के लिए आगे भी सभी आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे। ब्यूरो