फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार से ज्यादा लोगों ने की खरीदारी

Mon, 08 Feb 2016 02:05 AM IST
More than five thousand people shopping
विज्ञापन
विज्ञापन
बेनियाबागम में लगे दस दिवसीय ‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’ में रविवार को जबरदस्त रौनक नजर आई। जहां एक तरफ स्टालों पर जमकर खरीदारी हुई तो वहींखान-पान के सजे स्टॉलों पर भी जबरदस्त भीड़ नजर आई। शाम को हुए डांस कार्यक्रम ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। रात तक  मेले में चहल-पहल रही। जेबीकेबी इन्फ्राप्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के संयोजन से बेनियाबाग में 14 फरवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में देश के विभिन्न स्थानों के 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं।
विज्ञापन


रविवार को मेला पूरे रंग में नजर आया। दोपहर में जैसे ही मेला शुरू हुआ लोगों का आगमन शुरू हो गया। जहां स्टालों पर खरीदारी का लुत्फ महिलाओं ने उठाया तो वहीं बच्चों झूले और मेला परिसर में आयोजित गेम का मजा लूटा। शूटिंग, रिंग व ऐसे कई खेल में बड़े भी रुचि लेते नजर आए। बच्चों के लिए भी मेले में विशेष इंतजाम किए गए हैं। खिलौने की दुकानों के साथ ही कई गेम के स्टाल भी लगाए गए हैं।

दिन भर में पांच हजार से ज्यादा लोगों ने मेला देखा। यहां संतुष्टि हास्पिटल की ओर से नि:शुल्क जांच शिविर भी लगा हुआ है, जहां मेले में आने वालों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। बनारस में अमर उजाला की ओर से पहली बार लगने वाले दस दिवसीय फेस्टिवल में रियल इस्टेट, ऑटोमोबाइल्स, फर्नीचर, पापड़, अचार, कपड़े, जूते सहित दैनिक जीवन में उपयोगी अन्य सामानों के साथ ही साज-सज्जा के सामानों के करीब 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। फेस्टिवल के सह प्रायोजक महिंद्रा राइस, रेडियो पार्टनर रेड एफएम, आउटडोर पार्टनर आर के एडवरटाइजर्स और इंवेट पार्टनर इंवेट्स पैराडाइस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें