फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों को पांच लाख से अधिक संदेश भेजे

Sun, 30 Oct 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
दीपावली
विज्ञापन
मोदी एप के जरिए सेना के जवानों को काशीवासी लगातार दिवाली के बधाई संदेश भेज रहे हैं। हर रोज हजारों लोग एप डाउनलोड कर सैनिकों के नाम बधाई संदेश भेज रहे हैं। दिवाली की पूर्व संध्या तक काशी से पांच लाख से अधिक बधाई संदेश सैनिकों को भेजे गए हैं।
विज्ञापन



24 अक्तूबर को डीरेका इंटर कॉलेज के मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशीवासियों से देश की हिफाजत के लिए सरहद पर तैनात सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए दिवाली पर उनके लिए बधाई संदेश भेजने की अपील की थी। पीएम मोदी ने याद दिलाया था कि 29 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक के बाद काशी के लोगों ने छोटी दिवाली मनाई थी। अब लोग सैनिकों के पराक्रम का स्मरण करते हुए उन्हें दिवाली पर बधाई संदेश भेजें। उन्होंने इसका तरीका भी बताया था।

प्रधानमंत्री के आह्वान के तुरंत बाद काशी से सीमा पर लड़ने वाले सैनिकों को दिवाली के बधाई संदेश भेजे जाने लगे। लोग नंबर 1922 पर मिस्ड कॉल कर रहे हैं। इसके बाद नरेंद्र मोदी एप डाउनलोड कर उसके जरिए बधाई संदेश भेजा जा रहा है। इस एप से लोग तेजी से जुड़ रहे हैं। मोबाइल नेटवर्क के जरिए बधाई संदेश भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


बीएसएनएल के एक अधिकारी ने बताया कि पीएम मोदी के आह्वान के बाद से 24 अक्तूबर से लेकर अब तक छह दिन में पांच लाख से अधिक दिवाली के बधाई संदेश सैनिकों के नाम भेजे जा चुके हैं। एक दिन में औसतन 80 हजार से अधिक संदेश भेजे जा रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें