फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विद्यालय स्तर पर लटके छात्रवृत्ति के 5000 से ज्यादा आवेदन, 13 दिसंबर तक मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दी जाने वाली छात्रवृत्ति के आवेदन में विद्यालय और काॅलेज स्तर पर लापरवाही सामने आई है। विद्यालयों की ओर से हाईस्कूल के 1282, इंटरमीडिएट के 1037 और कॉलेजों के 4610 आवेदन पोर्टल पर अग्रसारित नहीं किए गए हैं जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 13 दिसंबर है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश दुबे ने बताया कि छात्रवृत्ति पोर्टल पर हाईस्कूल के सामान्य श्रेणी के 2725 और अनुसूचित जाति के 8625 छात्रों ने आवेदन किया है। इसके सापेक्ष सामान्य श्रेणी में 385 और अनुसूचित जाति के 897 छात्रों का डेटा अब तक विद्यालय स्तर पर लंबित है। इंटरमीडिएट में सामान्य श्रेणी में 2844 के सापेक्ष 345 और अनुसूचित जाति के 7209 आवेदनों के सापेक्ष 692 आवेदन लंबित हैं। डिग्री कॉलेजों में सामान्य श्रेणी में 13614 आवेदनों में 2152 और अनुसूचित जाति में 12626 आवेदनों के सापेक्ष 2458 आवेदन लंबित हैं। गिरीश दुबे ने बताया कि हाईस्कूल और इंटर के छात्रों को आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर और विद्यालयों के लिए 13 दिसंबर है। ऐसे ही कॉलेजों के लिए अंतिम तिथि 20 दिसंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें