फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: चुनाव में लगी ड्यूटी हटवाने विकास भवन पहुंच रहे कर्मचारी, बता रहे ऐसी-ऐसी समस्याएं

Sat, 29 Jan 2022 05:21 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान कार्मियों के लिए चुनाव ड्यूटी का आदेश जारी हो गया है। कई कर्मचारी चुनावों में ड्यूटी नहीं करना चाह रहे हैं, वो चुनाव कार्यालय जाकर अपनी ड्यूटी हटवाने के लिए आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में मतदान कार्मियों के लिए चुनाव ड्यूटी का आदेश जारी होते ही ड्यूटी कटवाने वाले चुनाव कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। रोजाना 50 से अधिक कर्मचारी अपनी-अपनी समस्याओं के साथ आवेदन करने पहुंच रहे हैं। किसी के घर में शादी है, किसी की तबीयत खराब है और किसी ने तो माता-पिता की तबीयत खराब होने का हवाला दिया है। कई कर्मचारी तो शुगर और ब्लड प्रेशर की समस्या बताकर चुनाव ड्यूटी से राहत देने का अनुरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन


चुनाव ड्यूटी में राहत देने की मांग लेकर आ रहे आवेदकों में से कई का तर्क है कि हर बार वे चुनाव में ड्यूटी करते हैं, इस बार उन्हें छोड़ दिया जाए। किसी को मतदान के समय जरूरी काम से बाहर जाना है, इसलिए छूट चाहिए। कुछ लोगों की ओर से आए आवेदन में 50 साल से अधिक उम्र बताकर स्वयं को चलने-फिरने में असमर्थ बताया गया है।

विधानसभा चुनाव में रेलवे के कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। रेलवे के एक कर्मचारी ने हृदय संबंधी रोग बताकर ड्यूटी से राहत मांगी है। हालांकि प्रशासन मेडिकल बोर्ड का गठन भी करेगा। बोर्ड की जांच रिपोर्ट के बाद ही ड्यूटी से राहत दी जाएगी।

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में जिले के सैकड़ों विभागों के 20 हजार से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें कई कर्मचारी ड्यूटी करने में सक्षम नहीं होने के कारण अपना नाम कटवाने के लिए विकास भवन के कार्मिक सेल में पहुंच रहे हैं।

हर बार चुनाव में ड्यूटी लगने के साथ ही छूट पाने के जुगाड़ में भी कर्मचारी लग जाते हैं। उचित कारण वाले कर्मचारियों को ड्यूटी से छूट भी दी जाती है।
विज्ञापन

सात मार्च को रहेगा अवकाश
विधानसभा के सातवें चरण में सात मार्च को बनारस में मतदान होगा। शासन ने चुनाव के दिन अवकाश घोषित कर दिया है। ऐसे में सात मार्च को पूरी तरह अवकाश रहेगा।

डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि चुनाव ड्यूटी से नाम हटवाने के लिए लगातार आवेदन आ रहे हैं। आवेदनों की जांच पड़ताल करने के बाद जो जरूरतमंद हैं उनको राहत भी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें