फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बायर्स-सेलर्स मीट में पहुंचे 1500 से ज्यादा खरीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

दो दिवसीय कार्यक्रम में तीन राज्याें से आए कारोबारी
संवाद न्यूज एजेंसी
वराणसी। वाराणसी होटलिएर्स एसोसिएशन की ओर से छावनी स्थित एक होटल में आयोजित दो दिवसीय बायर्स-सेलर मीट का शनिवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के खरीदारों तथा 47 विक्रेताओं को मिलाकर 1500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। विक्रेताओं ने होटल बनाने से लेकर होटल चलाने तक उपयोग होने वाले सामानों के स्टॉल लगाए।
विज्ञापन

एसोसिशन के अध्यक्ष एहसान खान ने कहा कि बायर्स-सेलर मीट होटल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए नए अवसर प्रदान करेगी। दो दिन के कार्यक्रम में जिस उत्साह से लोगों ने हिस्सा लिया उससे यह उम्मीद है कि आने वाले समय में इस इंडस्ट्री को और अच्छी बढ़त मिलेगी। शनिवार को जिले के बोर्डिंग स्कूलों, अस्पतालों, होटलों समेत काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के लोगों ने भी स्टॉलों का अवलोकन किया। कुछ लोगाें ने खरीदारी भी की। कुछ ने ऑर्डर देने का आश्वासन दिया। समापन पर स्टाॅलों को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान अमन मेहरा, अभय सिंह, तुषार मौर्या, अभिजीत अग्रवाल, सिद्धार्थ जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें