फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून मेहरबान: 15 साल में तीसरी बार अगस्त में 101 मिमी से ज्यादा बारिश, यहां देखें- आंकड़ों का शतक

Fri, 07 Aug 2026 03:22 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में जून से अब तक कुल 300 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इससे मानसूनी बारिश का घाटा 50 फीसदी से घटकर 29 फीसदी रह गया है।
विज्ञापन
राजघाट पुल पर लगे वाटर लेवल मॉनीटर में खतरे के निशान के काफी नीचे दिख रहा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में एक ही दिन में बारिश के आंकड़े का शतक पूरा हो गया, जबकि पूरे मानसूनी सीजन में बारिश का आंकड़ा 300 मिमी के पार पहुंच गया। बुधवार से बृहस्पतिवार तक 24 घंटे में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। वहीं जून से अब तक कुल 300 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इससे मानसूनी बारिश का घाटा 50 फीसदी से घटकर 29 फीसदी रह गया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को तीन से चार घंटे के दौरान काशी में सबसे अधिक 100 मिमी बारिश हरहुआ में दर्ज की गई। बीते 15 वर्षों में अगस्त में यह तीसरी बार है, जब बनारस में एक दिन में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। वहीं अगस्त महीने में एक दिन में सबसे अधिक 165 मिमी बारिश का ऑल टाइम रिकॉर्ड 12 अगस्त 1987 को दर्ज किया गया था। 

इसके अलावा पिछले वर्ष अगस्त में एक दिन में 161 मिमी और वर्ष 2020 में 103 मिमी बारिश हुई थी। बारिश का असर शहर के तापमान पर भी पड़ा। अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। यानी अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच केवल 3.8 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

95 फीसदी रही हवा में नमी
काशी में मंगलवार तक बारिश में 50 फीसदी की कमी थी, जो अब घटकर 29 फीसदी रह गई है। बुधवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बृहस्पतिवार दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान सुबह दो से तीन घंटे तक कभी रिमझिम बारिश हुई तो कभी कुछ देर के लिए बारिश थम गई। यह इस मानसून सीजन की सबसे अच्छी बारिश रही। हवा 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। हवा में नमी 90 से 95 फीसदी तक दर्ज की गई। कई स्थानों पर सड़कों के गड्ढों में पानी भर गया, जबकि सुंदरपुर के पास स्ट्रीट लाइट का एक पोल भी गिर गया। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, काशी में अगले तीन से चार दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें