फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: काशी में सात दिन पहले 13 जून तक आ सकता है मानसून, पारा 5.2 डिग्री नीचे आया; जानें अपडेट

Sun, 25 May 2025 01:21 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Weather News: वाराणसी में इस बार मानसून जल्दी आने की संभावना जताई गई है। इससे पहले नाैतपा लोगों को झुलसाएगी। नौतपा के नौ दिन में तेज गर्मी पड़ती है तो यह अच्छी बारिश का संकेत होता है। एक दिन पहले यानी शनिवार को धूप कम दिखी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी।
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए छाता लेकर जातीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Weather : बनारस में मानसून अपने समय से सात दिन पहले भी आ सकता है। 20 जून की जगह 13 जून को मानसून दस्तक दे सकता है। मानसून सर्ज की स्थिति तैयार हो गई है, यानी कि मानसून सटीक और निश्चित गति से आगे बढ़ रहा है। फिलहाल अगले एक दो दिन में पूर्वोत्तर क्षेत्र में होने वाली बारिश की स्थिति से आगे की तस्वीर स्पष्ट होगी।

विज्ञापन


शनिवार को मानसून ने भले ही केरल तट से प्रवेश किया, लेकिन एक अहसास बनारस में भी हुआ। पूरे दिन बादल घिरे रहे और 25-30 किलोमीटर प्रति घंटे से पुरवा हवा चली। नमी भी बढ़कर 80 फीसदी तक चली गई। वहीं एक ही दिन में तापमान 5 डिग्री तक नीचे आ गया। 

शनिवार को बनारस का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री नीचे गिरकर 35.6 डिग्री सेल्सियस पर चला आया। पूरे दिन बादल छाने के बावजूद काशी की भूमि पर बारिश की नाममात्र की बूंदे ही पड़ीं। शनिवार को पूरे दिन को मिलाकर सिर्फ 0.1 मिलीमीटर बारिश हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

यूपी में आती है बंगाल की खाड़ी वाली मानसूनी शाखा
लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने कहा कि मानसून की गति अच्छी है। ऐसे ही रहा तो समय से पहले यूपी में प्रवेश कर जाएगा। मगर, यूपी में बंगाल की खाड़ी वाली मानसूनी शाखा से बारिश होती है और केरल में अरब सागर की शाखा से।

दरअसल समुद्र में मानसूनी हवा की गति एक समान रहती है, लेकिन स्थलीय हिस्से पर आने के बाद ही मानसून की हवा में व्यवधान उत्पन्न होता है। इसलिए पूर्वोत्तर में होने वाली स्थिति से ही आगे की तस्वीर स्पष्ट होगी। 

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, 1990 के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि मानसून इतनी जल्दी धमक पड़ा है। यदि मानसून ने इस पैटर्न और स्पीड का अनुसरण किया तो 13 जून तक बनारस को मानसूनी बारिश की सौगात मिल जाएगी। प्रो. श्रीवास्तव ने कहा कि फिलहाल बनारस में अगले 4 दिनों तक बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन

आज से शुरू होगा नौतपा, 2023 में नाैतपा में हुई थी बारिश
लगभग 80 साल के बाद नौतपा इस बार सबसे ज्यादा तपने वाला रहेगा। संवत्सर के राजा और मंत्री सूर्य होने के कारण नौतपा के नौ दिनों में सबसे अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ नौतपा की शुरुआत 25 मई से हो जाएगी और इसका समापन तीन जून को होगा। 

मान्यता है कि नौतपा के नौ दिन में तेज गर्मी पड़ती है तो यह अच्छी बारिश का संकेत होता है। ज्योतिषाचार्य आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि इस बार सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश 25 मई को सुबह 3:15 मिनट होगा। इसके साथ ही नौतपा की शुरुआत हो जाएगी और समाप्ति तीन जून को होगी। हालांकि 2023 में नाैपता के दाैरान बारिश हुई थी। बिजली गिरने से एक व्यक्ति की माैत भी हो गई थी। जबकि 2024 में बारिश नहीं हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें