फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून: पूर्वांचल में 20 जून तक पहुंचने की संभावना, इस बार अच्छी बारिश के आसार

Sun, 13 Jun 2021 09:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इस बार मानसून में अच्छी बारिश होगी। आमतौर पर वाराणसी में मानसून 20 जून तक आता है। इस बार मानसून की सक्रियता बढ़ीने से 20 जून से पहले ही मानसून के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
20 जून तक आ सकता है मानसून। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में मानसून की दस्तक 20 जून के आसपास होने की संभावना है।0 इसके पहले भी मानसून की बारिश के बाद से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार को भी दिन में रुक-रुक कर बूंदाबांदी होने और रात में बारिश होने, नम हवाओं के चलने से लोगों को उमस से राहत मिली है।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, इस बार मानसून में अच्छी बारिश होगी। आमतौर पर वाराणसी समेत पूर्वांचल में मानसून के आने का समय 20 जून माना जाता है लेकिन जिस तरह से मानसून की सक्रियता बढ़ी है, उसके आधार पर मौसम वैज्ञानिक भी इस कि 20 जून से पहले ही जिले में पहुंचने की संभावना जता रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे ने बताया कि इस समय मानसून बिहार के कुछ भागों तक पहुंच गया है और पूर्वांचल की ओर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि यहां 20 जून के पहले मानसून की बारिश होगी।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें