मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि जिले में इस बार मानसून ने समय से दस्तक दी है। इस बार अच्छी बारिश की उम्मीद है। बताया कि फिलहाल अगले पांच-छह दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। तापमान में भी कमी देखने को मिलेगी।
वाराणसी में बारिश के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
मानसून की पहली बारिश में शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे नगर निगम के सारे दावे फेल हो गए। अंधरापुल और भदऊं डाट पुल के नीचे इतना पानी भर गया कि आवागमन प्रभावित हो गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एनपी सिंह ने बताया कि शहर के निचले इलाकों में पानी भरा है।
अंधरापुल के पास पानी भरने की सूचना मिलने पर वहां टीम को भेजकर जल निकासी का प्रबंध कराया जा रहा है। इसके अलावा गोदौलिया व आस पास क्षेत्रों में बारिश के चलते हुए बारिश के पानी की निकासी कराने में क्यूआरटी लगी रही।