फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: एल नीनो के चलते कमजोर होगा मानसून, चार दिन में 41 डिग्री तक होगा पारा

Tue, 14 Apr 2026 12:28 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather: इस बार एल नीनो विकसित होने के चलते मानसूनी वर्ष सामान्य से कम रह सकता है। कमजोर ला नीना इसका संकेत दे रही है। ऐसे में चार दिन में 41 डिग्री तक पारा होगा। 
विज्ञापन
पौधे में पानी डालता नगर निगम कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एल नीनो विकसित होने के चलते मानसून के कमजोर रहने का अनुमान है। कमजोर ला नीना भी यही संकेत दे रही है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश के लिए अनुकूल उत्तरी गोलार्द्ध और यूरेशिया में सर्दियों और वसंत ऋतु में बर्फ से ढका क्षेत्र सामान्य से थोड़ा कम है। 

विज्ञापन


वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी वर्ष सामान्य से कम रह सकता है। इसकी संभावना काफी ज्यादा दिख रही है। वहीं,एक सप्ताह में बनारस का पारा 41 डिग्री सेल्सियस के भी पार हो सकता है। 

25 किमी की गति से बही पछुआ से भी निकली गर्मी
सोमवार को वाराणसी में 25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बहने वाली पछुआ भी गर्म लगी। अधिकतम तापमान सामान्य से सिर्फ 0.2 डिग्री कम 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री कम 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा में नमी 17 से 51 फीसदी के आसपास रही। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी पूरे सप्ताह मौसम साफ रहेगा। वहीं किसी तरह की कोई चेतावनी भी नहीं है। 17 अप्रैल से काशी का पारा 40 डिग्री और उसके बाद 41 डिग्री सेल्सियस को भी पार सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें