वाराणसी के भेलूपुर थाना अंतर्गत रानीपुर क्षेत्र की सिंधी कॉलोनी में रहने वाली महिला अपने परिवार के साथ रविवार को अमर नगर कॉलोनी में सत्संग में शामिल होने के लिए गई थी। देर रात वहां से वापस लौटते समय उनके घर के समीप इलाके के ही चार-पांच युवक शराब पी रहे थे।
महिला के वाहन का हार्न चालक ने बजाया तो सड़क से कोई नहीं हटा। इस पर चालक सड़क से उतर कर युवकों को किनारे होने के लिए कहा तो सभी उसकी पिटाई करने लगे। इस पर महिला ने विरोध जताया तो सभी ने उनके साथ छेड़खानी करते हुए पिटाई की।
आरोप है कि सूचना देने के आधा घंटे बाद पुलिस आई तो उनके सामने भी मनबढ़ मनमानी पर उतारू थे। इस बीच स्थानीय लोगों ने एक हमलावर राहुल को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
उधर, मामले में मुकदमा दर्ज न करने के साथ ही सिपाही द्वारा किए गए दुर्व्यवहार से आहत पीड़ित पक्ष ने सोमवार को भेलूपुर थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन विरोधी नारेबाजी भी की गई।