फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: राजधानी एक्सप्रेस में महिला यात्री से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 04 Jul 2018 01:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय रेल का सफ़र दिनों दिन दहशत का सफर बनता जा रहा है। चलती ट्रेनों में महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आम ट्रेनों की तो बात ही छोड़ दें राजधानी जैसी ट्रेनें भी अकेली सफ़र करने वाली महिलाओ के लिए सुरक्षित नहीं रह गई हैं।
विज्ञापन


ताजा मामला नई दिल्ली से पटना जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का है। इसमें यात्रा कर रही महिला के साथ रात के अंधेरे में दूसरे यात्री ने की। महिला की शिकायत पर मुगलसराय जीआरपी ने आरोपी सेना के जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पीड़ित महिला नई दिल्ली से पटना जाने के लिए ट्रेन के बी-3 कोच में सवार हुई थी। उसकी सीट के बगल में ही 34 नंबर बर्थ पर बिहार के सहरसा निवासी प्रकाश चौधरी सवार था। रात में 12 बजे ट्रेन इलाहाबाद से आगे बढ़ी। आधी रात होने की वजह से सभी यात्री सो रहे थे।
विज्ञापन


इसका फायदा उठाते हुए प्रकाश ने महिला यात्री से छेड़खानी शुरू कर दी। कई बार मना करने पर भी वह नहीं माना तो महिला शोर मचाने लगी। इस दौरान अन्य यात्रियों की भी नींद खुल गई। शोर सुनकर कानपुर आरपीएफ एस्कार्ट के जवान कोच में पहुंच गए और प्रकाश को हिरासत में ले लिया।

आरपीएफ ने इसकी सूचना कंट्रोल को भी दे दी। इस पर मुगलसराय में जीआरपी सतर्क हो गई। ट्रेन रात दो बजे मुगलसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची।

ट्रेन के पहुंचते ही जीआरपी कर्मी ट्रेन में पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी मुगलसराय के निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि प्रकाश चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें