फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: किशोरी से दुष्कर्म... आरोपी की गिरफ्तारी के 48 घंटे के भीतर 45 पेज की चार्जशीट अदालत में दाखिल

Mon, 24 Feb 2025 07:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में किशोरी के दुष्कर्म के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के 48 घंटे के भीतर 45 पेज की चार्जशीट अदालत में दाखिल की गई। मुकदमे का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की तैयारी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी बड़ागांव थाने की पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले की विवेचना 48 घंटे के भीतर पूरी की और 45 पेज की चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी। पुलिस अब मुकदमे का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का अनुरोध करेगी। आरोपी जई का पुरा, जयरामपुरा निवासी संदीप पटेल (22 साल) को पहले ही गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


आरोप है कि बड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी से संदीप पटेल ने डेढ़ महीने में कई बार दुष्कर्म किया। किशोरी की मां की शिकायत के आधार पर बड़ागांव थाने की पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

पीड़िता की मां के अनुसार, गांव में मकान बनवाया जा रहा था। राजगीर संदीप पटेल गत चार जनवरी को आया और मकान बनाने के लिए लगभग डेढ़ महीने तक उनके घर पर ही रहा। इस बीच संदीप ने उनकी बेटी को शादी का झांसा दिया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब घर से जाने लगा तो बेटी को धमकाया। संदीप ने कहा कि किसी से कुछ बताया तो ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने बताया कि संदीप के घर से जाने के बाद बेटी रोते हुए आई और आपबीती अपनी चाची को बताई। परेशान परिजन 19 फरवरी को बड़ागांव थाने पहुंचे और तहरीर देकर मामले में केस दर्ज कराया। इस संबंध में बड़ागांव थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर 19 फरवरी को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले की विवेचना तेजी से की गई और सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर आरोपी के खिलाफ 21 फरवरी को अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई।

विज्ञापन

पिछले साल भी 48 घंटे में दाखिल की गई थी चार्जशीट
27 अगस्त 2024 को चोलापुर थाने की पुलिस ने चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। मामले में चचेरे नाना को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में भी पुलिस ने त्वरित गति से कार्रवाई की थी। पुलिस ने 48 घंटे में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी थी।
 
क्या बोले अधिकारी
महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिसकर्मियों को हमेशा संवेदनशीलता के साथ काम करने के लिए कहा जाता है। बड़ागांव थानाध्यक्ष और उनकी टीम ने प्रभावी कार्रवाई की है। इसके लिए सभी पुलिसकर्मी प्रशंसा के पात्र हैं। -मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें