फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ेंगे शहर के विद्यालय

Wed, 24 Feb 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनेंगे शहर के विद्यालय। मंगलवार को वाराणसी स्कूल एसोसिएशन की बैठक में यह फैसला हुआ। तय हुआ कि विद्यालय अपने इलाके के पार्कों और कालोनियों को गोद लेकर उसकी साफ-सफाई सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उसे हरा-भरा भी बनाएंगे।
विज्ञापन




सनबीम स्कूल की लहरतारा शाखा में मंगलवार को हुई बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक मधोक ने कहा कि हमारा एसोसिएशन प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाएगा। इसके तहत हर विद्यालय अपने इलाके की कालोनियों, पार्कों को गोद लेकर उसकी साफ-सफाई कराएंगे। इस काम में स्कूली छात्रों के अलावा स्थानीय नागरिकों का भी सहयोग लेने पर सहमति बनी। बैठक में विद्यालयों में सुरक्षा और आकस्मिक अवकाश के चलते आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा हुई।



प्रधानाचार्यों ने कहा कि आकस्मिक अवकाश के लिए पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। छात्रों का कोर्स भी पिछड़ रहा है। इसके लिए अतिरिक्त कक्षाएं चलानी पड़ रही हैं। तय हुआ कि इस समस्या को डीएम से साझा किया जाएगा और उन्हीं से इस समस्या का समाधान करने की गुजारिश की जाएगी। बैठक में आए दिन स्कूली बसों के जाम में फंसने से छात्रों और अभिभावकों को होने वाली परेशानी पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन



 
सुरक्षा के लिहाज से विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा लगाने, प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मियों की स्कूल में तैनाती और आग या भूकंप जैसी त्रासदी से निबटने के लिए सुरक्षा चक्र तैयार करने का भी निर्णय हुआ। बैठक में एसोसिएशन की महासचिव अनीता डे, संयुक्त सचिव मुकुल पांडेय सहित कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें