फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से घबरा गई है सरकार, अजय राय बोले- यह देश की एकता और अखंडता की लड़ाई

Sat, 24 Dec 2022 08:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कांग्रेस की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा के समापन के बाद प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने शनिवार को वाराणसी में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से सरकार घबरा गई है। 
विज्ञापन
अपने आवास पर प्रेस वार्ता करते अजय राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा के समापन के बाद वाराणसी में प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि 12 दिन में 12 जिलों की यात्रा के दौरान व्यापक जन समर्थन मिला। जीएसटी की मार झेल रहे छात्रों और व्यापारियों ने जमकर साथ दिया। गब्बर सिंह टैक्स के डर से व्यवसायी दुकानें बंद करके भाग रहे हैं।

विज्ञापन


शनिवार को लहुराबीर स्थित आवास पर मीडिया से बात करते हुए अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे अपार जन समर्थन से सरकार घबराई हुई है। यह जनता के हितों और भारत के एकता और अखंडता की लड़ाई है। भाजपा सरकार की कोरोना के प्रति सतर्कता सिर्फ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तक है।

राजस्थान में भाजपा की जनाक्रोश यात्रा निकल रही है लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं है। वर्ष 2020 में जब करोना पर नियंत्रण करना था तो यही भाजपा सरकार नमस्ते ट्रंप कर रही थी और बंगाल चुनाव में सैकड़ों रैलियां कर रहे थे। 

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्तार के खिलाफ गवाही नहीं देने के लिए सपा व बसपा सरकार में था दबाव

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में सारे गवाह टूट गए। भाजपा नेताओं की ओर से कहा गया कि सपा और बसपा सरकार का संरक्षण मिलने के कारण मुख्तार अंसारी के दबाव में सभी गवाह टूट गए और किसी ने गवाही नहीं दी।
विज्ञापन

सपा व बसपा सरकार में मुझ पर भी दबाव था कि मुख्तार के खिलाफ गवाही न दूं। गैंगस्टर और रासुका लगाकर सात माह जेल में डाल दिया गया लेकिन मैं डिगा नहीं और गवाही दी। आज मैं सुरक्षा की मांग कर रहा हूं और सरकार नहीं दे रही है। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें