भेलुपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज इलाके के रघुनाथ नगर स्थित लवकुश अपार्टमेंट में रहने वाली मॉडल व समाजसेवी ममता राय ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ममता राय की तहरीर पर मंगलवार को भेलुपुर थाने में चार नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध आइपीसी की धारा 147, 354, 354 घ, 323, 452, 511, 506, 504, 501, 67 सूचना प्रद्योगिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है।
ममता राय का आरोप है कि सलारपुर सारनाथ निवासी विक्रांत सिंह, भेलुपुर निवासी शेर बहादुर सिंह, रामजन्म सिंह व शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने उनकी आईडी में छेड़छाड़ कर फोटो और मैसेज पोस्ट करके भद्दी भद्दी कमेंट करने लगे। सोशल मीडिया के माध्यम से विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी फोटो सोशल मीडिया पर डालकर भद्दे भद्दे कमेंट करने लगे। आरोप है कि इस बीच 15 जुलाई को रामनगर लाल बहादुर अस्पताल के समीप सोशल मीडिया पर डालने के लिए रील बना रही थी। तभी आरोपी पहुंचकर छेड़खानी करते हुए अंगों को छूने लगे।
वहां मौजूद लोगों के विरोध करने पर सभी वहां से भाग गए। 17 अगस्त को पुनः सब उनके महमूरगंज घर पर चढ़ आए। विरोध करने पर तेजाब से चेहरा खराब करने की धमकी दी। जिसकी शिकायत भेलुपुर पुलिस से करने के बाद भी कारवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़िता ने मुख्य न्यायिक मजिस्टेट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।