वाराणसी एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल
- फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद दोपहर 1:40 बजे एटीसी भवन में तीन सशस्त्र लोगों के जबरन प्रवेश की काल्पनिक सूचना दी गई। अभ्यास के तहत एक नागरिक की मृत्यु और एक पीएसए व एक नागरिक के घायल होने की स्थिति भी बनाई गई। सूचना मिलने पर सीआईएसएफ और यूपी एटीएस की संयुक्त टीमों ने एटीसी भवन में प्रवेश कर कार्रवाई की और तीनों हमलावरों को निष्प्रभावी करने का अभ्यास किया। इसके बाद घायल कर्मियों और नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने और चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की गई।
इसे भी पढ़ें; हौसला: 82 की चूड़ामणि आईआईटी से कर रहीं पीएचडी, 90 साल के छात्र को एमए में 90% मार्क्स; पढ़ें- इनकी खास कहानी
सीआईएसएफ और एटीएस बीडीडीएस की संयुक्त टीमों ने एटीसी भवन और आसपास के क्षेत्र की जांच व तलाशी ली। जांच पूरी होने के बाद दोपहर 2:30 बजे क्षेत्र को सुरक्षित घोषित किया गया। 2:32 बजे इंटीग्रेटेड कमांड पोस्ट के प्रभारी ने अभ्यास समाप्त होने की घोषणा की। मॉक ड्रिल में सीआईएसएफ के 30, यूपी एटीएस के 30, एएआई के 10, एएआई फायर के पांच, यूपी पुलिस के तीन, एमआई रूम के दो, बीसीएएस के दो और आईबी के दो अधिकारी-जवान शामिल रहे।