गृह मंत्रालय की ओर से किया गया है सचेत
गृह मंत्रालय की ओर साइबर क्राइम के बारे में लोगों को साइबर दोस्त ट्विटर हैंडल से जागरूक किया जाता है। गृह मंत्रालय की ओर से अपील की गई है कि जूस जैकिंग तकनीक का शिकार होने से बचने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर लगे चार्जिंग प्वाइंट का प्रयोग करने से बचें।
बचाव के लिए यह अपनाएं उपाय
साइबर क्राइम टीम के कोआर्डिनेटर विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घर, दुकान, दफ्तर या परिचित जगह पर ही मोबाइल चार्ज करें। आपात स्थिति के लिए अपने पास पावर बैंक रखें। पावर बैंक न हो तो यूएसबी पोर्ट रखें और उसे चार्जिंग प्वाइंट में लगाकर मोबाइल ऑफ कर लें।