फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली के लाल जैवलिन थ्रो प्लेयर शिवपाल की मुरीद हुईं प्रियंका गांधी वाड्रा

Fri, 13 Mar 2020 12:43 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
शिवपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका में चल रहे क्वालीफाइंग मुकाबले में 85.47 मीटर में भाला फेंक कर टोक्यो ओलंपिक का टिकट पक्का कर अपनी माटी के साथ ही देश का नाम रोशन करने वाले शिवपाल सिंह की सफलता से कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी बेहद प्रभावित हुईं। उन्होंने गुरुवार देर शाम अपने फेसबुक अकाउंट पर शिवपाल की फोटो के साथ लिखा "चंदौली (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले शिवपाल सिंह जी जैवलिन थ्रो में ओलंपिक खेलने जा रहे हैं। ये हम सबके लिए गौरव की बात है। बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं "।

विज्ञापन

 

दरअसल, दक्षिण अफ्रीका में चल रहे क्वालीफाइंग मुकाबले में 85.47 मीटर में भाला फेंक कर टोक्यो ओलंपिक का टिकट पक्का करने वाले जिले के हिंगुतरगढ़ निवासी शिवपाल नीरज चोपड़ा के बाद दूसरे जैवलिन थ्रोअर हैं जो ओलंपिक में भाग लेकर देश का नाम रोशन करेंगे। बुधवार को जैसे ही शिवपाल के ओलंपिक क्वालीफाई करने की सूचना मिली जिलेभर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
 

विज्ञापन

प्रियंका का संदेश... - फोटो : Social Media
एयर फोर्स के जवान शिवपाल ने शिक्षा के साथ अपनी मेहनत के बल पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। साउथ एशियन गेम्स नेपाल काठमांडू में 84 मीटर व एशियन चैंपियनशिप में 86.48 मीटर भाला फेंककर सेकेंड सिल्वर मेडल हासिल कर चुके हैं।
 
हिंगुतरगढ़ निवासी पीएसी के जवान रामाश्रय सिंह के बड़े पुत्र शिवपाल वर्ष 2018 में एशियन गेम्स, वर्ष 2019 में नेशनल फेडरेशन कप सहित ओपेन नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर चुके हैं। मंगलवार को 24 वर्षीय शिवपाल ने 85.47 मीटर दूर भाला फेंक कर टोक्यो ओलंपिक पहुंचे हैं। दूसरे नंबर पर फिनलैंड के टोनी रहे, जिन्होंने 80.14 मीटर दूर भाला फेंका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें