फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाई ने एक मुक्के में ले ली जान: वाराणसी में कहासुनी के बाद लड़ाई, पहुंची पुलिस; आरोपी से पूछताछ

Wed, 09 Sep 2026 08:49 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जिले के रुस्तमपुर गांव में बुधवार शाम चचेरे भाइयों के बीच हुई मारपीट में 57 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। आरोप है कि कहासुनी के दौरान आरोपी ने मुक्का मारकर उनकी नाक पर प्रहार किया। अस्पताल ले जाते समय आजाद ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बुजुर्ग की माैत के बाद बिलखती महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौबेपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव के मिश्रा मोहल्ले में बुधवार शाम करीब पांच बजे चचेरे भाइयों के बीच हुई मारपीट में 57 वर्षीय आजाद मिश्रा की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन




प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि आजाद मिश्रा और आरोपित नागेंद्र मिश्रा आपस में चचेरे भाई हैं। बुधवार शाम आजाद मिश्रा अपने दरवाजे पर कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान नागेंद्र मिश्रा से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के दौरान नागेंद्र ने मुक्का मारकर आजाद की नाक पर प्रहार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन


परिजन तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाने के साथ शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल बताया जा रहा है।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार आजाद मिश्रा बिहार में काम करते थे और करीब चार दिन पहले ही घर लौटे थे। उनकी पत्नी मधु मिश्रा करीब 50 वर्ष की हैं। दंपती की कोई संतान नहीं है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था।

परिजनों ने दावा किया कि नागेंद्र मिश्रा के खिलाफ पूर्व में चिरईगांव पुलिस चौकी में कई बार शिकायत की गई थी। आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों का कहना है कि यदि पूर्व की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई हुई होती तो घटना को टाला जा सकता था।

पुलिस घटना की परिस्थितियों और मारपीट के कारणों की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें